पाटन कालेज में अंग्रेजी विभाग नें प्रथम प्रधानमंत्री पं नेहरू को याद कर मनाया बाल दिवस
Date: 14-11-2026
पाटन कालेज में अंग्रेजी विभाग नें प्रथम प्रधानमंत्री पं नेहरू को याद कर मनाया बाल दिवस
पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज, अध्यक्ष वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ साधना राहटगांवकर, विशेष अतिथि वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ दिनेश नामदेव व चंद्रशेखर देवांगन अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर, पंडित नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। विकास सांगड़े एम ए तृतीय सेमेस्टर नें अपने बचपन के संघर्षो और अनुभव को साझा किया। कु पूजा एम ए प्रथम सेमेस्टर नें अपने स्कूली जीवन को याद करते हुए कहा की बचपन मस्ती भरा होता है लेकिन सुनहरी यादें होती है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष रागिनी साहू नें इस कार्यक्रम को मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ दिनेश नामदेव नें पंडित नेहरू के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ साधना राहट गांवकर नें अपने बचपन और पिता जी के संघर्ष को शब्दों में बयां किया। अतिथि प्राध्यापक चंद्रशेखर देवांगन नें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के भारत के विकास में राजनितिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज नें चाचा नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा की बच्चे मन के सच्चे होते है लेकिन बचपना बहुत तेजी से बीत जाता है अब समय आ गया है लक्ष्य निर्धारित करें और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करें। सभी को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अतिथि प्राध्यापक मनमोहन साहू, डॉ परमानंद सिन्हा, कमलेश देवांगन, विद्यार्थियों में पुर्वेश, साक्षी, महेश्वरी, सुभांगी बंछोर, ओंकार पटेल सभी नें अपने बचपन को याद करते हुए पंडित नेहरू नेहरू के जीवनी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष रागिनी साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन किरण वर्मा एम ए प्रथम सेमेस्टर नें किया। इस अवसर पर एम ए व बीए बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।