विद्यार्थियों का कैरियर निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता.. प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा

विद्यार्थियों का कैरियर निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता.. प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा
Date: 01-09-2026

विद्यार्थियों का कैरियर निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता.. प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा 
पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)  मे प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन मे महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नात्तकोत्तर छात्र छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए कॉलेज की करियर काउंसलिंग सेल के द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इस सेमिनार में रायपुर से पधारे हुए पाथ आईएएस एकेडमी रायपुर की डायरेक्टर योगिता हुड़्डा एवं व्यवस्थापक श्री मनोज कुमार थे।  इस आयोजन का मार्गदर्शन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नंदा गुरुवारा एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रोहित कुमार वर्मा थे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नंदा गुरुवारा ने  कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए कहा की महाविद्यालय द्वारा लगातार छात्र छात्राओं के कैरियर को बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाते है जिसमे छात्र छात्राओं को सक्रियता से भाग लेना चाहिए। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों का करियर निर्माण करना है। कार्यक्रम की सफलता के    लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी।  कार्यक्रम को पाथ अकैडमी रायपुर की निदेशक ने संबोधित करते हुए जानकारी दिया कि- संघ लोक सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा है।  इस परीक्षा के चयन के लिए तीन चरण होते हैं,  प्रथम लेवल पर प्रिलिमनरी परीक्षा होती है. इसके अंतर्गत दो पेपर आयोजित किए जाते हैं. सामान्य अध्ययन और एप्टीट्यूड परीक्षा।  इसे उत्तीर्ण करने के बाद द्वितीय चरण में मुख्य परीक्षा आयोजित की जाती है. जिसमें कुल 7 पेपर होते हैं. पेपर प्रथम- निबंध पेपर द्वितीय-इंडियन हेरिटेज एंड कल्चर पेपर तृतीय- गवर्नेंस (सामान्य अध्ययन) पेपर चतुर्थ- तकनीकी, विकास एवं अर्थशास्त्र और पर्यावरण से संबंधित होता है. पेपर पाँच एथिक्स इंटीग्रिटी और एप्टीट्यूड का होता है पेपर 6 और पेपर 7 का स्टार क्वालीफाइंग प्रकार का होता है पेपर 6 हिंदी और अंग्रेजी में हायर सेकेंडरी के समक्ष ज्ञान पर आधारित होता है द्वितीय चरण में उत्तीर्ण होने वाले को अंतिम चरण में साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण किया जाता है मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के कुल प्राप्तांक को के आधार पर कल 2025 अंकों में से मेरिट कम पर चयन किया जाता है यह परीक्षा भारत के सबसे लोकप्रिय करियर परीक्षा है इस सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉक्टर योगिता हुड्डा ने बताया कि स्नातक स्तर पर डिग्री प्राप्त कर लेने के बाद छात्रों के लिए रेलवे क्लर्क सहायक लोको पायलट रेलवे कांस्टेबल आदि की पात्रता प्राप्त हो जाती है साथ ही कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा एसएससी गल एसएससी को और एसएससी जूनियर इंजीनियर की परीक्षा ली जाती है राज्य एवं देश की सभी परीक्षाएं स्नातक और कुछ परीक्षाएं स्नातक उत्तर की न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने के पश्चात दिलाई जा सकती है आपने बताया कि सभी छात्र गंभीरता पूर्वक स्नातक परीक्षा की तैयारी करें और प्रतिदिन निश्चित समय के अनुसार विषय की तैयारी करें जिससे उन्हें सफलता का मार्ग प्राप्त हो सके इस कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग के प्रभारी प्रवीण कुमार जैन और आइक्यूएसी के प्रभारी डॉअरुणा साव का योगदान रहा।

Related Photo