सायबर अपराध का बचाव जागरूकता है.
Date: 21-08-2026
सायबर अपराध का बचाव जागरूकता है.. पुलिस विभाग
पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पाटन मे प्राचार्य डा नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में सायबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पाटन थाना के प्रशिक्षु एस आई हसनेन्द्र रजा, अध्यक्ष डॉ नंदा गुरवारा प्राचार्य पाटन कालेज एवं विशेष अतिथि तोकेंद्र निर्मलकर आरक्षक रहे। एस आई रजा ने सायबर अपराध की जानकारी देते हुए इनके प्रकार के बारे में विस्तार से बतालाया। आगे इन्होने बताया की सायबर ठग कैसे आम लोगो को अपने जाल में फंसाकर पैसा लुटते है उदाहरण देकर स्पष्ट किया। इनके बचाव के लिए जागरूकता को सशक्त माध्यम बताया और कहा की अपनी व्यक्तिगत जानकरी अनजान लोगो से बिल्कुल शेयर न करें और न ही किसी को ओटीपी बताये अगर आपको सायबर ठग का खतरा महसूस होता ही तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या समीपस्थ पोलिस थाना में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराये। डिजिटल अरेस्ट जैसे कोई कार्यवाही नहीं होती है जागरूकता ही बचाव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने जागरूकता के लिए युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा की कालेज में अध्ययनरत विद्यार्थी व्यस्क हो चुके है अगर कालेज का प्रत्येक छात्र छात्राये सायबर अपराध के प्रति लोगो को जागरूक करने का संकल्प लें लें तो बड़ी सरलता से इस अपराध को रोक सकते है और समाज राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते है। कार्यक्रम का संचालन डॉ गौरव शर्मा विभागाध्यक्ष वाणिज्य ने किया। इस कार्यक्रम में महविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।