पाटन कालेज मे स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
Date: 04-02-2026
पाटन कालेज मे स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में आई क्यू एसी के तत्वाधान में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी दुर्ग के सहयोग से एकदिवासी स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा एवं मुख्य वक्ता गुलशन कुमार सिंह रिजनल मैनेजर थे। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने किया। उद्बोधन की कड़ी में प्राचार्य डॉक्टर नंदा गुरवारा ने मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी दुर्ग के मैनेजर एवं उसकी पूरी टीम का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं में स्वरोजगार प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान करना है ताकि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करने के पश्चात अगर प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से शासकीय सेवा में चयनित नहीं हो पाते हैं तो ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफ़ आरसेटी दुर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं