सड़क सुरक्षा माह एवं साइबर क्राइम पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
Date: 29-01-2026
शासकीय चंदूलाल चंद्राकार कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में दिनांक 29 /1 /2026 को सड़क सुरक्षा माह 2026 एवं साइबर क्राइम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
प्राचार्य डॉ. नंदा गुरवारा ने सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत करवाते हुए प्रत्येक नागरिक को अपनी सुरक्षा संबंधी जागरूकता हेतु प्रेरित किया। उन्होंने डिजिटल इंडिया के नकारात्मक पक्ष साइबर क्राइम के नुकसान की ओर इंगित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को उस क्षेत्र में जागरूक रहने की अपील की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री राजेश मिश्रा, टी आई थाना पाटन ने बहुत ही रोचक तरीके से सड़क एवं यातायात सुरक्षा के प्रति श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न प्रसंगों एवं उदाहरणों के द्वारा सड़क सुरक्षा की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए श्री राजेश मिश्रा ने साइबर क्राइम के आपराधिक मामलों से अवगत करवाते हुए उनसे बचने के तरीके बतलाए। लगातार 1 घंटे तक उन्होंने श्रोताओं को बांधे रखा।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को ' c' प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया ।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. पुष्पा मिंज विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र थी|