शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन मे प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन मे यूनिसेफ़ संस्था के सहयोग से महाविद्यालय छात्र छात्रा
Date: 02-09-2026
पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन मे प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा के मार्गदर्शन मे यूनिसेफ़ संस्था के सहयोग से महाविद्यालय छात्र छात्राओं के लिए अध्यापन के साथ साथ ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्सेस की जानकारी के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा ने इस कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया की वर्तमान युग प्रतियोगिता का युग है इस प्रतियोगी जीवन मे सर्टिफिकेट कितना महत्व पूर्ण है। कार्यशाला की सफलता के किये सभी को बधाई एवं शुभकामनायें दी। मॉडल एज्यूकेशन सिस्टम एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी के डायरेक्टर सौरभ सिंह ने संस्था के उद्देश्यों व कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया की हमारे यहाँ से ऑनलाइन 7 प्रकार के कोर्स संचालित होते है जो मुफ्त मे कराये जाते है। 10 घंटे का वीडियो देखना होता जो छोटे छोटे टुकड़ो मे होता है प्रत्येक वीडियो के बाद कुछ प्रश्न होते है और पुरे वीडियो के बाद 20 प्रश्नों के उत्तर देना होता है उत्तीर्ण होने ओर सर्टिफिकेट मिलता है। इस सर्टिफिकेट के माध्यम से विभिन्न संस्थाओ मे जॉब प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन चंद्रशेखर देवांगन अतिथि व्याख्याता राजनीती विज्ञान एवं आभार राहुल चौधरी अतिथि व्याख्याता सोशल वर्क ने किया. कार्यशाला मे संस्था के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या मे छात्र छात्राये उपस्थित थे।